मित्रों इस बात में तो कोई दो राय नही है कि दुनिया में सभी प्यार करते है, पर उनमे से कुछ ही लोगो को उनका सच्चा प्यार मिल पाता है, सच में वो लोग बड़े ही किस्मत वाले होते है, जिनको उनका मन चाहा प्यार मिल पाता, बता दें कि जब लड़का-लड़की आपस में सच्चा प्यार करते हैं तो उन्हें उम्र, गरीबी-अमीरी, रंग-रूप, जात-पात और यहां तक कि धर्म की दीवारें भी नहीं रोक पाती है। इसकी जीती-जागती मिसाल है वो सितारें जिन्होंने प्यार की ख़ातिर बेझिझक अपने से कम उम्र के हमसफ़र का हाथ थामना स्वीकार किया। इसी क्रम में आज हम आपको बॉलीवुड की पांच ऐसी अभिनेत्रियों के संबंध में बताने वाले है, जो अपने पति की पहली शादी के दौरान बहुत छोटी बच्ची थी। आज जिन अभिनेत्रियों की बात की जा रही है, वो कुछ इस प्रकार से है……
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी :
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र फ़िल्मों में आने से पहले ही शादीशुदा थे। इन्होंने साल 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी। इसके बाद इन्होंने ड्रीमग्रल हेमा मालिनी से शादी की, लेकिन जब धर्मेंद्र ने पहली शादी की थी, उस समय हेमा सिर्फ़ 6 साल की थी। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की उम्र में 13 साल का फर्क है।
सैफ-अली खान-करीना कपूर :
बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान ने साल 1991 में अपने से 10 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। अब वो उनसे तलाक़ ले चुके हैं।।साल 2012 में सैफ ने अपने से 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी कर ली। सैफ और अमृता की शादी के वक्त करीना महज़ 11 साल की थीं।
संजय दत्त-मान्यता दत्त :
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के शादी के क़िस्से हों या फिर अंडरवर्ल्ड के वह हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। इन्होंने साल 1987 में ऋचा शर्मा से पहली शादी की थी, जिनसे इन्हें एक बेटी त्रिशाला दत्त हैं। इसके बाद इन्होंने साल 1998 में दूसरी शादी रिया पिल्लई से शादी की। फिर 2008 में संजय ने तीसरी शादी मान्यता से की। इनकी पहली शादी के दौरान मान्यता की उम्र सिर्फ़ 9 साल थी। संजय दत्त और मान्यता की उम्र में 19 साल का फर्क है।
कबीर बेदी-परवीन दुसांज :
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और विलेन कबीर बेदी भी अपनी शादियों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। वे इस उम्र में भी काफी हैंडसम लगते हैं। उम्र का तो जैसे उन पर कोई असर ही नहीं हो रहा है, तभी उनसे उम्र में कई साल छोटी परवीन दुसांझ उन्हें दिल दे बैठीं। कबीर बेदी ने अब तक 4 शादियां की हैं, जिसमें 2016 में परवीन दुसांज से चौथी शादी की थी। कबीर ने जब पहली शादी की थी, उस दौना परवीन की उम्र सिर्फ़ 6 साल की थी।
किशोर कुमार- लीना चंदावरकर :
फ़िल्म जगत के जानें-माने गायक और अभिनेता किशोर कुमार ने कुल 4 शादियां की थीं, जिनमें लीना चंदावरकर उनकी चौथी पत्नी हैं। किशोर कुमार ने जब पहली शादी रुमा गुहा ठाकुरता से की थी, उस दौरान लीना चंदावरकर सिर्फ़ एक साल की थीं।
उपरोक्त जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।