मित्रो जैसा की आप सभी अवगत ही होगें कि बॉलीवुड की फिल्मों के साथ साथ साउथ और भोजपुरी फिल्में भी लोगों द्वारा काफी पसन्द की जा रही है। शायद यही वजह है कि आज के समय में हिन्दी फिल्मों के साथ ही भोजपुरी फिल्मों की भी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा हरी है। इसी क्रम में आज हम भोजपुरी सिनेमा के सलमान यानी पवन सिंह के संबंध में बात करने वाले है। जिनको लेकर अक्सर किसी न किसी विषय पर चर्चायें होती रहती है। वही इस बार अभिनेता पवन सिंह के तालाक की खबरों के बीच एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने कह दी इतनी बड़ी बात जिसे सुन आप लोग भी हो जायेगें हैरा-न। खबर विस्तार से जानने के लिये इस पोस्ट के अंत तक बने रहे।
दरअसल भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक देने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है, इसी बीच पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में उन्हें ताना मारते हुए ये सब कर्मों का फल बताया है। जानकारी के मुताबिक अक्षरा ने अपना एक ऐसा नया गाना रिलीज किया है, जिसका कनेक्शन लोग सीधे पवन सिंह से जोड़ रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्ट शेयर किए हैं। जिसमें से एक है, उनके नए सॉन्ग ‘अब किसका घर जलाओगे’ के रिलीज से जुड़ा। गाने के शुरुआती बोल हैं, ‘हमको तो रुला ही चुके कितनों को रुलाओगे..बोलो अब किसका घर जलाओगे…’ वीडियो में अक्षरा काफी ग्लैमरस लुक में काफी अपसेट नजर आती हैं।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि दूसरी इंस्टा स्टोरी में अक्षरा ने एक कोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘ ताउम्र बस यही सबक याद रखिए, इश्क और इबादत में नीयत साफ रखिए..’ इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लोग भूल जाते हैं लेकिन कर्मा कभी माफ नहीं करता’। लोगों का मानना है कि ये निश्चित तौर पर पवन सिंह के लिए ही लिखा गया होगा। पवन सिंह और अक्षरा कभी रिलेशनशिप में थे। दोनों के अफेयर के चर्चे उस वक्त उजागर हुए थे जब पवन सिंह की पहली पत्नी ने सुसाइड किया था। बाद में अक्षरा को पवन की सच्चाई का पता चला कि वो किसी से शादी करने जा रहे हैं, तो उन्होंने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया। बिग बॉस ओटीटी में भी अक्षरा सिंह ने इसका खुलासा किया था कि पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद उन्हें धमकी भरे मैसेज-कॉल्स आने लगे और उनके गानों को भी रिलीज करने पर बैन लगाने की कोशिश की गई थी। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।