मित्रों वैसे तो बीते हुये साल में फिल्मी दुनिया का कई महान हस्तियों ने साथ छोड़ दिया था तो वहीं साल 2022 में देश की मशहूर गायिका व स्वरों की मलिका लता मंगेशकर का निधन हो गया था। अभी इन महान हस्तियों के निधन से पूरा बॉलीवुड उबर भी नही पाया है कि मशहूर संगीतकार और ‘वॉइस ऑफ लव’ कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके के निधन ने पूरे बॉलीवुड के साथ साथ उनके फैंस को भी हैरा-नी में डाल दिया है। वहीं इनके निधन के बाद सदमें में है अरमान मलिक ट्वीट कर कह दी दिल छूने वाली बात।
दरअसल बॉलीवुड के मशहूर हिंदी गायक केके ने इस दुनिया को अलविदा बोल दिया है, उनका निधन कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ, उन्हें हार्ट अटैक पड़ने के बाद कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती करवाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें रात 10:30 बजे मृत घोषित कर दिया, बताया जा रहा है कि कोलकाता के नररुल में ऑडिटोरियम में परफॉर्मेंस दे रहे थे, जिसके उपरांत सीढ़ियों पर उन्हें हार्ट अटैक आया, सदमे में अरमान मलिक: गायक के निधन पर दुख जताते हुए अरमान मलिक ने ट्वीट किया, ‘बेहद दुखद। हम सभी के लिए एक और चौंकाने वाली क्षति। विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारे केके सर नहीं रहे,,, क्या हो रहा है। मैं इसे और नहीं ले सकता।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि नील नितिन मुकेश ने केके को किया याद: अभिनेता ने लिखा, ‘बेहद परेशान करने और चौंकाने वाली खबर, हमारी पीढ़ी के बेहतरीन गायकों में से एक, सभी के प्रिय, केके की हमारे बीच नहीं रहे। उनके गीतों ने उन्हें अमर बना दिया है। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। हमारी फिल्म न्यूयॉर्क का उनका गाना है ‘जूनून’ आज भी लाखों प्यार और सपनों की उम्मीद लेकर आता है।’ विवेक अग्निहोत्री ने जताया दुख: निर्देशक ने लिखा, ‘केके के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने मेरी पहली फिल्म का पहला गाना गाया था। तब से एक महान मित्र। इतनी जल्दी क्यों, केके, क्यों? लेकिन आप अपने पीछे प्लेलिस्ट का खजाना छोड़ गए हैं। बहुत मुश्किल रात। शांति। केके जैसे कलाकार कभी नहीं मरते।’ इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।