जंहा दोस्तों के बीच अच्छी दोस्ती होती है . वहा उनके बीच लड़ाई -झगड़ा ,रूठना -मनाना तो लगा रहता है .लेकिन कभी – कभी कोई छोटी सी बात इतनी बड़ी बन जाती है.जिससे जिगरी दोस्तों की दोस्ती मे दरार पड जाती है और उनके बेच दूरिया बढ़ने लगती है. ऐसा ही कुछ क्रिकेट के मैदान में भी देखने को मिलता है. हमारी क्रिकेट के जिन खिलाड़ियों के बीच कभी गहरी दोस्ती हुआ करती थी. आज उनकी दोस्ती में आ गयी है दरार.
रैना-धोनी की तरह भारत के इन खिलाड़ियों के बीच हो चुका है विवाद
ये बात हम आज इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज पूर्व क्रिकेट सुरेश रैना और महेन्द्र सिंह धोनी के बीच विवाद की खबरें आयी हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया।
संन्यास के बाद सुरेश रैना और महेन्द्र सिंह धोनी यूएई चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल खेलने पहुंचे लेकिन वहां मीडिया में चल रही खबरों के मुताबित होटल में कमरें को लेकर इन दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद खड़ा हो गया और रैना इसी बीच भारत लौट आए।
इस विवाद के बाद आज हम आपको भारतीय क्रिकेट में इसी तरह के गहरे दोस्त के बीच विवाद के 5 उदाहरण बताते हैं।
वीरेन्द्र सहवाग और महेन्द्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और महेन्द्र सिंह धोनी के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं रहा। वीरेन्द्र सहवाग भारतीय क्रिकेट टीम में तब लंबे समय से उपकप्तान रहे जब महेन्द्र सिंह धोनी कप्तान थे।
वैसे तो कप्तान और उपकप्तान रहते हुए एमएस धोनी और वीरेन्द्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट टीम को जबरदस्त कामयाबी दिलायी लेकिन दोनों के बीच कप्तानी के मुद्दे के साथ ही सहवाग की कमजोर फील्डिंग को लेकर काफी बड़ा विवाद हुआ था।
कप्तानी के फेर में दोनों आपस में ऐसा विवाद कर बैठे की ये तल्खी लंबे समय तक चली। इसके बाद वीरेन्द्र सहवाग और महेन्द्र सिंह धोनी के बीच जो दरार आयी वो आज भी पूरी तरह से नहीं भर सकी है।