मित्रों इसमें तो कोई दो राय नही है कि इस दुनिया में कई ऐसी चीजें हमारे सामने आती है, जिन्हे हम लोग जल्द यकीन नही कर पाते है, पर आज जो हम आपको दिखाने वाले है, उसे जानकर आप है-रानी में पड़ जायेगें, दरअसल दो अलग अलग लोग और दोनों के चेहरे एक जैसे आपने ऐसे लोगों को कई बार देखा होगा। ऐसे तो दुनिया में आपको बहुत से लोग मिल जायेगें जिनका चेहरा एक दूसरे से मिलता है, पर आज हम फिल्म इंड्रस्टी के कुछ ऐसे सुपर स्टार्स के संबंध में बताने वाले है। जो अपने हमशक्ल को लेकर सुर्खियों में बने हुये है। इसी क्रम 10 ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल जिन्हें देखने के बाद आप को भी यकीन नहीं होगा, वो कुछ इस प्रकार से है….करोड़ो कमाने के बाद भी इन सितारों के पास नही है खुद का मकान,बेचारे रहते है किराये के घर मे
सोनाक्षी सिन्हा और प्रिया मुखर्जी : बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की भी हमशक्ल आपको कुदरत पर भरोसा करवाने में पूरी मदद करेगी। बता दें कि ,प्रिया मुखर्जी ने इंस्टाग्राम सोनाक्षी के नाम से ही अपना अकाउंट बनाया हुआ है और उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब कोई उनकी तुलना एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से करता है।
सुशांत सिंह राजपूत और सचिन तिवारी : बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी हैं। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से वे नाता रखते हैं। हाल ही में बैन हुए टिकटॉक पर भी सचिन बड़े ही लोकप्रिय रहे हैं। पहली बार फिल्म का निर्देशन करने जा रहे विजय शेखर गुप्ता की फिल्म से सचिन बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाले हैं।
दीपिका पादुकोण और अमला पॉल : दीपिका पादुकोण की भी एक हमशक्ल हैं, जिनका नाम है अमला पॉल। वे दक्षिण भारत की फिल्मों में काफी लोकप्रिय हैं। दीपिका पादुकोण के साथ उनका अच्छा रिश्ता भी है। दक्षिण में अमला पॉल को दीपिका पादुकोण के तौर पर ही देखा जाता है।
सलमान खान और नजीम खान : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते है पर इस बार दबंग खान अपने हमशक्ल को लेकर सुर्खियों में बने हुये है। दरअसल इनके हमशक्ल का नाम नजीम खान है। वे 22 साल के हैं और एक मॉडल हैं।वो 9 सितारे, जिन्होंने अपने करियर की बुलंदियों पर फ़िल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया
देवानंद और किशोर भानुशाली : फिल्मी दुनिया के सदाबहार चेहरों की बात हो, तो सबसे पहले देवानंद साहब याद आते हैं। उनका स्टाइल हर किसी का दिल जीत लेता था। एक बार कुछ ऐसा ही हुआ जब उनका हमशक्ल उनसे मिलने पहुंचा। तब देव साहब ने उससे फिल्मों में काम करने की मांग कर दी थीं। इस वाकये से उनका हमशक्ल खुशी के मारे घबरा गया था। देव साहब के हमशक्ल किशोर भानुशाली भी फिल्म कलाकार हैं और उन्हें जूनियर देव आनंद के नाम से जाना जाता है।
कटरीना कैफ और जरीन खान : बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस कटरीना कैफ और जरीन खान देखने में एक जैसी हैं। खास बात ये है कि दोनों को सलमान खान ने ही बॉलीवुड मे लॉन्च किया है।
मधुबाला और प्रियंका कंडवाल : बीते जमाने की मशहूर अदाकारा और खूबसूरती की मल्लिका मधुबाला की भी हमशक्ल देहरादून में मौजूद हैं। इनका नाम है प्रियंका कंडवाल। सोशल मीडिया में इनके वीडियोज बहुत धूम मचा चुके हैं। प्रियंका के टिकटॉक पर काफी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स थे।
रणबीर कपूर और जुनैद शाह : रणबीर कपूर के हमशक्ल का नाम जुनैद शाह था। हाल ही में 28 साल के जुनैद का निधन हो गया है। उनकी शक्ल हू-ब-हू रणबीर कपूर से मिलती थी। जुनैद कश्मीर के निवासी थे। मुंबई में वे मॉडलिंग कर रहे थे।
अनुष्का शर्मा और जूलिया माइकल्स : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की भी एक हमशक्ल हैं, जिनका नाम है जूलिया माइकल्स। जूलिया एक अमेरिकी गायिका हैं। वे बिल्कुल अनुष्का शर्मा की तरह दिखती हैं।
ऐश्वर्या रॉय और स्नेहा उल्लाल : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल के बारे में तो सब जानते ही हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली स्नेहा को भी सलमान खान ने लॉन्च किया था। वह लकी में सलमान खान के साथ नजर आई थीं।
उपरोक्त जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।