मित्रों फिल्मी दुनिया के लिये साल 2021 व 2022 काफी खराब गुजरा है, क्योंकि पिछले साल कई महान हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते हुये साल में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन को अभी पूरा बॉलीवुड भूल भी नही पाया कि साल 2022 में देश की मशहूर गायिका व स्वरों की मलिका लता मंगेशकर का निधन हो गया था। अभी इन महान हस्तियों के निधन से पूरा बॉलीवुड उबर भी नही पाया था कि और मशहूर संगीतकार के निधन ने पूरे बॉलीवुड को सक्ते में डाल दिया है। वहीं अब मशहूर गायक KK के निधन के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुए इमरान हाशमी, आखिर क्या है इसकी वजह? यह जानने के लिये इस पोस्ट के अंत तक बने रहे।
दरअसल मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ का बीते मंगलवार रात कोलकाता में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर कई महान हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। केके नाम से मशहूर कृष्णकुमार कुन्नथ 53 साल के थे। केके ने अपने करियर में कई हिट गीत दिए। इस बीच ट्विटर पर केके के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ट्रेंड होने लगे। वहीं इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इमरान हाशमी के सबसे लोकप्रिय गीतों में प्रख्यात गायक ने अपनी आवाज दी है और अभिनेता-गायक का संयोजन फैंस को लुभाने में कभी असफल नहीं हुआ। इसलिए केके के निधन के बाद इमरान हाशमी ने ट्विटर ट्रेंड सूची में एक स्थान बुक किया क्योंकि फैंस ने इस अविस्मरणीय अभिनेता-गायक की जोड़ी को याद किया जिसने पिछले दशकों में कुछ हिट गाने दिए।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि ‘जरा सा’ से लेकर ‘लम्हें’ तक, इमरान हाशमी पर फिल्माए गए कई केके के गाने रहे, जो फैंस के बीच आज भी काफी मशहूर हैं। ट्विटर यूजर्स ने केके और इमरान हाशमी के पुराने गानों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर याद के तौर पर साझा किए। बता दें कि ‘यारों’, ‘तड़प तड़प के’, ‘बस एक पल’, ‘आंखों में तेरी’, ‘कोई कहे’, ‘इट्स द टाइम टू डिस्को’ आदि केके के मशहूर गीतों में शुमार हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। ज्ञात हो कि एक कॉलेज ने दक्षिण कोलकाता के ‘नजरुल मंच’ में मंगलवार को एक समारोह का आयोजन किया था। वहां करीब एक घंटे तक प्रस्तुति देने के बाद जब केके अपने होटल लौटे, तो वह असहज महसूस कर रहे थे और अचानक बेहोश हो गए। गायक को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 10 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों को संदेह है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।