मित्रों सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉमेडी शो कपिल शर्मा शो में बेहतरीन अभिनय करने वाली कॉमेडीक्वीन भारती सिंह काफी सुर्खियों में बनी हुई है। हालाकि इससे पहले भी लॉकडाउन के दौरान भारती सिंह काफी सुर्खियों में रही थी। वहीं एक बार फिर से भारती सिंह सुर्खियों बनी हुई है, क्योंकि भारती और हर्ष लिंबाचिया जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, वो दिन आ चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक भारती सिंह एक बेटे की मां बन चुकी हैं, जिसके बाद से ही इन दिनों बस इन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। 3 अप्रैल को कॉमेडियन भारती सिंह मां बनीं। इस बात की खुशखबरी भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। जो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी के बंधन में बंधे आलिया भट्ट और रणवीर कपूर,करण जौहर ने गठबंधन,माँ नीतू सिंह ने उतारी नज़र
दरअसल हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भारती सिंह को टैग करते हुए अपने मैटरनिटी शूट से एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में कपल को सफेद ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए नीले रिबन से सजी एक टोकरी पकड़े देखा जा सकता है। यह दोनों ही प्यार भरी नजरों से देखते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने यह लिखा कि यह एक लड़का है। भारती और हर्ष के बेटे के जन्म की खुशखबरी सामने आने के बाद ही फैंस उनके बेटे को देखने के लिए बेताब हैं। इंस्टाग्राम पर बधाइयों के अलावा फैंस कमेंट कर भारती से उनके बेटे की तस्वीर दिखाने की गुजारिश करते हुए नजर आए। इसी बीच भारती और उनके बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में भारती सिंह की गोद में उनका बेटा नजर आ रहा है। साउथ की आने वाली 3 धमाकेदार फिल्में जिनके आगे टिक नही पायेगी बॉलीवुड की कोई भी फिल्म
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि भारती सिंह अपने बेटे की तस्वीर दिखाती उससे पहले ही फैंस ने उनके बेटे का काल्पनिक चेहरा दिखा दिया है। फैंस ने सोशल मीडिया पर भारती और उनके बेटे की एक फेक फोटो अपलोड कर दी है। इस वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारती सिंह एक न्यू बोर्न बेबी को गोद में लिए बैठी हुई दिख रही हैं। तस्वीर में भारती के गर्दन के पास जरा हिला हुआ है, जिसे देखकर आप भी समझ जाएंगे कि यह तस्वीर असली नहीं है। वहीं एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि सीधे अस्पताल से फोटो वायरल कर दी गई है। तस्वीर में भारती मेकअप किए हॉस्पिटल बेड पर बेबी को पकड़ी हुई दिख रही हैं। वह कैमरे की तरफ देख स्माइलिंग जेस्चर देती नजर आ रही हैं। उनके हाथ में ड्रिप्स चिपके हुए भी देखा जा सकता है। यह दोनों ही तस्वीर फेक है। भारती सिंह ने डिलीवरी से एक दिन पहले तक शूटिंग की थी। सेट से उनके कई वीडियो भी वायरल हो गए थे लेकिन डिलीवरी के बाद अब भारती सिंह रेस्ट पर हैं। उन्होंने डिलीवरी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्री-डिलीवरी मैटरनिटी फोटोशूट साझा किए थे। बता दें कि भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया से 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी। इन दोनों की पहली मुलाकात “कॉमेडी सर्कस” में हुई थी। भारती सिंह शो की कंटेस्टेंट थीं। वहीं इस शो में हर्ष लिंबाचिया स्क्रिप्ट राइटर थे। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।