मेहनत से क्या नहीं मिलता ये भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सफल खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान से बहुत से ख़िताब उठाये है इन्ही कार्यों और जबर्दस्त कप्तानी की वजह से उन पर आधारित फिल्म ‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ बनाई गई थी, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया –
इस फिल्म में धोनी के जीवन के बारे में उनके बचपन से बताया गया था कि धोनी किस मेहनत और खेल के जूनून से भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे. इस फिल्म में धोनी के खेल से लेकर उनके जीवन में घटी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं को भी दिखाया गया है.
उनकी इस फिल्म को कामयाब बनाने में उनके जीवन में घटी एक घटना का बहुत बड़ा हाथ रहा और वो घटना थी, उनकी पहली गर्लफ्रेंड् प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो जाना. धोनी के चाहने वालो को पहले इस घटना की जानकारी नहीं थी, मगर धोनी की इस फिल्म के बाद धोनी के चाहने वालो को धोनी के इस राज के बारे में भी पता चला.प्रियंका धोनी की लाइफ में तबसे थी जब धोनी अपने करीयर में स्ट्रगल कर रहे थे, लेकिन फिल्म में धोनी के भारतीय टीम में सिलेक्ट होने के बाद एक-दुसरे के प्यार को दर्शाया गया है. धोनी और प्रियंका एक दुसरे को बहुत प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे.
लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी, धोनी को ये तब पता चली जब वो टूर से वापस लौटे उन्हें ये खबर जानकार बहुत बड़ा धक्का लगा. उस वक़्त उनके करीबियों को लग रहा था, कि धोनी अब शायद नही खेलेंगे, लेकिन धोनी ने इस हादसे को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बनाया.
फिल्म में धोनी की गर्लफ्रेंड का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने निभाया था. लोग फिल्म देखकर दिशा की खूबसूरती और सादगी के दीवाने हो गए, लेकिन लोगों के मन में धोनी की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड प्रियंका झा को देखने की ललक भी जाग उठी. आज हम आपको उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड प्रियंका झा से रुबरु करा रहे हैं क्योंकि प्रियंका की तस्वीर पहली बार सामने आई है.