मित्रों हमारी इस बॉलीवुड एंड्रस्टी में ऐसी कई अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय से हम लोगो का दिल जीत लिया है और कईओं ने तो अपने अभिनय के दम पर ऐसी बुलन्दियों पर पंहुच गई है जहां शायद ही कोई पंहुच पाये। इन्ही में से एक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा है, जिनका जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखण्ड में हुआ था। इनका वर्चस्व बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक है। बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के प्यार में एक हॉलीवुड स्टार इस कदर पागल हो गया कि हर आधे घंटे में करता था प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज। आइए जाने आखिर कौन है ये हॉलीवुड स्टार?
आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी अदाकारी के लिए काफी पसंद की गई, हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले वे मॉडलिंग किया करती थीं, साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, मिस वर्ल्ड बनने के बाद हिंदी सिनेमा ने भी उनके लिए अपने द्वार खोल दिए थे, साल 2002 में प्रियंका ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय सिनेमा से की थी, इसके बाद वे इसी साल बॉलीवुड में भी देखने को मिली, हिंदी सिनेमा में शुरुआती कुछ फिल्मों में ही उन्होंने अपने दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया था, प्रियंका अपने लव अफ़ेयर्स को लेकर भी खूब सुर्ख़ियों में रही, बता दें कि उनका शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार जैसे शादीशुदा सुपरस्टार के साथ अफ़ेयर रहा है, वहीं प्रियंका ने हरमन बावेजा और शाहिद कपूर के साथ भी इश्क लड़ाया पर आखिर में उन्होंने शादी की थी अमेरिकी गायक निक जोनस से। निक और प्रियंका की शादी काफी चर्चा में रही थी, हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हॉलीवुड का ही एक और कलाकार प्रियंका के प्यार में पागल था।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता जेरार्ड, प्रियंका चोपड़ा के पीछे पागल थे, वे बार-बार प्रियंका के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखते थे पर प्रियंका कोई जवाब नहीं देती थी, दोनों एक दूजे को जानते थे और दोनों के बीच अच्छा रिश्ता रहा पर प्रियंका ने कभी जेरार्ड के प्यार को अपनाया नहीं, अपने एक साक्षात्कार के दौरान प्रियंका के बारे में बात करते हुए जेरार्ड बटलर ने कहा था कि, ”मैं सिंगल हूं और प्रियंका का इंतजार कर रहा हूं, मैं मालिबू में रहता हूं और वह मालिबू में पार्टी में शिरकत करने आई थीं पर मैं नहीं मिल सका, मैं सोच रहा था कि क्या मैं प्लेन को मिस कर दूं, क्योंकि मैं उनसे मिलना चाहता था, पर मैं मिल नहीं पाया”, बताया जाता है कि जेरार्ड प्रियंका के लिए काफी दीवाने थे, वो अभिनेत्री को हर आधे घंटे में प्रपोज करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे, अभिनेता प्रियंका से पूछते थे कि, ”मुझसे शादी करोगी?”, लेकिन प्रियका को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, वे हंसी में जेरार्ड की बात उड़ा दिया करती थी, हालांकि जब साल 2009 में जेरार्ड का भारत आना हुआ था तब प्रियंका ने उनके लिए एक पार्टी का आयोजन किया था, ख़ास बात यह है कि पार्टी के दौरान भी जेरार्ड प्रियंका को प्रपोज करने से नहीं चूके थे, 52 वर्षीय जेरार्ड बटलर हॉलीवुड की कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं, वे ‘द फैंटम ऑफ द ओपरा’, ‘द बाउंटी हंटर’, ‘पीएस आई लव यू’ और ‘गॉड ऑफ इजेप्ट’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।