शादी एक ऐसा बंधन जिसमे दो लोग ही नही बल्कि दो परिवार भी मिलते है .इसलिए परिवार वाले बहुत सोच समझ कर देख परख कर रिश्ता जोड़ते है .लड़के और लड़की दोनों के परिवारों को इस बात को लेकर चिंता होती है कि उनके बेटे या बेटी का जीवन साथी कैसा होगा . मिलनसार होगा या नही हमारे रंग में ढलेगा या नही .जैसे हर लड़की का सपना होता है उसको एक राजकुमार मिले उसी तरह हर लड़के का सपना भी होता है उसकी पत्नी बिलकुल राजकुमारी जैसी हो. ऐसा ही सपना हमारे देश के कुछ नेताओ का पूरा हुआ है .जिनकी शादी सच में राजकुमारियो से हुयी है .
- 1947 में आजादी के बाद देश की तमाम रियासतों का विलय बारत सरकार में हो गया था। राजशाही खत्म होने के बाद तमाम रियासतों के राजाओं महाराजाओं ने राजनीति का रुख कर लिया। कई रियासतों के राजाओं ने अपनी बहन बेटियों की शादी राजनीतिक परिवारों में भी कीं। आइए डालें राजघराने से संबंध रखने वाले उन नामों पर एक नजर जिन्होंने किसी राजनेता से शादी रचाई है
- बड़ौदा राजघराने की राजकुमारी प्रयदर्शनी गायकवाड़ की शादी ज्योतिरादित्य सिंधिया से हुई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी सांसद औऱ केंद्रीय मंत्री हैंचित्रांगदा सिंह ग्वालियर के सिंधिया राजघराने में पैदा हुई थीं।
- चित्रांगदा माधवराव सिंधिया की बेटी औऱ ज्योतिरादित्य की बहन हैं। उनकी शादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे विक्रमादित्य सिंह से हुई है।
- मुलायम परिवार की बहू राजलक्ष्मी भी मैहर स्टेट के राजपरिवार से संबंध रखती हैं। राजलक्ष्मी की शादी शिवपाल यादव के बेटे आदित्य से हुई है। आदित्य पिता और परिवार के तमाम सदस्यों की तरह राजनीति में सक्रिय हैं।
- सृजाम्या सिंह डुमरिया राजघराने के शत्रुंजय शाही की बेटी हैं। डुमरिया राजघराने की बेटी सृजाम्या की शादी दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह से हुई है। जयवर्धन सिंह भी पिता की तरह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।
- राजकुमारी सुदर्शना सिंह राजस्थान में राजसमंद के आमेट शादी परिवार से हैं। उनकी शादी हिमाचल प्रदेश के सीएम रह चुके दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह से हुई है। विक्रमादित्य भी राजनीति में हैं। वो हिमाचल प्रदेश के सबसे युवा विधायक हैं।
- कश्मीर रियासत की राजकुमारी मृगांका सिंह की शादी निर्वाण सिंह से हुई है। निर्वाण सिंह अमरिंदर सिंह के नाती हैं। निर्वाण भी राजनीति में हैं।