मित्रों इस बात में तो कोई दो राय नही है कि बॉलीवुड एक अनोखी दुनिया है, जहां कब क्या हो जाये किसी को नही पता हो पाता, क्योंकि बॉलीवुड में आये दिन कोई न कोई अफेयर के संबंध में खबरे सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हालाकि बॉलीवुड में अफेयर, प्यार, धोखा, और ब्रेकअप का होना एक आम बात है। इसी क्रम में आज हम बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी के संबंध में बात करने वाले है, जो इन दिनो एक अनजान लड़के के साथ झूमती हुई नजर आ रही है। जिनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनो काफी सुर्खियों में बनी हुई है। खबर विस्तार से जानने के लिये इस पोस्ट के अंत तक बने रहे।
आपको बता दें कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में आज भी दर्शकों का उतना ही मनोरंजन करती हैं। श्रीदेवी ने अपनी एक्टिंग से पूरी दुनिया में पहचान बनाई थी। वहीं उनकी दोनों बेटियां भी अब इसी राह पर चल दी हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर मां के बताए रास्ते पर चलकर एक्टिंग की दुनिया में पैर जमाने की कोशिशों में लगी हुई हैं। जाह्नवी कपूर ने मराठी फिल्म सैराट के रीमेक धड़क से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसमें उनकी एक्टिंग की चारों ओर चर्चा हुई। यही कारण है कि वे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चाओं में आ गई हैं।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि जाह्नवी कपूर को देर रात किसी अंजान शख्स के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया है। दोनों की तस्वीरें भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शख्स के साथ जाह्नवी कपूर रिलेशनशिप में हैं। यह व्यक्ति उनका बॉयफ्रेंड हो सकता है। ज्ञात हो कि इन तस्वीरों में जाह्नवी उस लड़के को किस करती नज़र आ रही हैं। कहा जा रहा है कि पिछले कई महीनों से एक्ट्रेस इस लड़के को डेट कर रही हैं, वहीं एक्ट्रेस से इस लड़के को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
उन्होंने बताया कि वे एक पार्टी में गईं थी। इस दौरान उनकी मुलाकात इससे हो गई थी। जानकारी के मुताबिक इस शख्स का नाम अक्षत है। इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह व्यक्ति कौन है? और करता क्या है? हालांकि, जाह्नवी के फैंस का मानना है कि अक्षत नाम का ये व्यक्ति एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड ही है। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।