शादी से पहले मात्र 800 रुपये में काम करती थी नीता अम्बानी
देश की सबसे अमीर और मशहूर जोड़ी मुकेश अम्बानी और उनकी पत्नी नीता अम्बानी, पुरी दुनिया में अपनी आलिशान ज़िन्दगी के लिए जाने जाते है ! नीता अम्बानी सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खिया बटोरती रहती है चाहे उनके कपड़े हो, लिपस्टिक हो या उनकी गाड़िया, वो अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है ! उनके फैन्स भी उनकी छोटी -छोटी बातो के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते है ! लेकिन आप जानते है कि आखिर क्यों नीता अम्बानी ने मुकेश अम्बानी से शादी की, दोस्तों आज हम आपको यही बताने जा रहे है कि नीता अम्बानी ने मुकेश अम्बानी से किस शर्त पर शादी कि ….!
नीता अम्बानी एक साधारण परिवार से बिलोंग करती है उस समय नीता अम्बानी के पिता बिरला ग्रुप के साथ काम किया करते थे इसी दौरान बिरला परिवार में एक समारोह हुया, जहां मुकेश अम्बानी के पिता धीरू भाई अम्बानी भी मौजूद थे और इसी समारोह में धीरू भाई अम्बानी की मुलाक़ात नीता अम्बानी से हुई ! इस समारोह में नीता अम्बानी ने भारतनाट्यम की एक प्रस्तुती दी थी और नीता की इस परफोर्मेंस देखते ही धीरू भाई अम्बानी इतने प्रभावित हुए कि उसी वक्त उनके मन में नीता को अपनी बहु बनाने का विचार आया ! जिसके बाद उन्होंने नीता के बारे में सब पता करते की कोशिश की ! उन्होंने उस समारोह के आयोजको से नीता का फोन नंबर और घर के बारे में पता किया! इसके बाद धीरू भाई अम्बानी ने नीता को फ़ोन किया, जो की बड़ा ही दिलचस्प किस्सा रहा !
दरअसल धीरू भाई ने जब नीता के घर फ़ोन किया तो वो फ़ोन नीता ने खुद उठाया तब सामने कहा मैं धीरू भाई अम्बानी बोल रहा हूँ, लेकिन नीता को बिलकुल भी यकीन नहीं हुया, तब नीता ने सोचा कि उसके साथ कोई मझाक कर रहा है इसलिए नीता ने भी फटाक से जबाब दिया कि मैं एलिजाबेथ टेलर बोल रही हूँ ! ये बोलते ही नीता ने फोन काट दिया ! लेकिन धीरू भाई ने एक बार फिर फोन किया और इस बार फोन नीता के पिता ने उठाया और उन्होंने धीरू भाई की आवाज़ पहचान ली! फिर धीरू भाई ने उन्हें अपने मन की बात बताई फिर नीता अपने पिता के कहने पर नीता धीरू भाई से मिलने के लिए तैयार हुयी और उनसे मिलने उनके कार्यालय पहुँच गयी !
वहां धीरू भाई ने नीता से उनकी आदतों और शौक के बारे में पूछा, साथ ही उन्होने नीता से पूछा कि क्या उन्हें खाना बनान आता है और फिर उन्होंने नीता को अपने घर आने के लिए इनवाईट किया और साथ में नीता को बिलकुल साफ़ तौर से बताया कि वो नीता को मुकेश की पत्नी के रूप में देख रहे है ! और फिर नीता ने इस बात के बारे में अपने परिवार से सलाह ली जिसके बाद नीता अपने परिवार के साथ मुकेश अम्बानी के घर पहुँच गयी जहां घर का दरवाजा मुकेश अम्बानी ने खोला ! जैसे ही मुकेश ने नीता को सामने देखा तो वो समझ गए क्युकी धीरू भाई ने मुकेश अम्बानी को नीता के बारे में पहले से ही बता रखा था
! यहाँ मुकेश अम्बानी और नीता के बीच बाते हुई और फिर आगे भी उनकी मुलाकाते बढ़ती गयी ! लेकिन जब मुकेश अम्बानी ने नीता के सामने शादी का प्रस्ताब रखा तो नीता ने भी मुकेश अम्बानी के आगे एक शर्त रख दी ! दरअसल नीता उस दौरान स्कुल के बच्चो को पढ़ाती थी जहा से उसे 800 रुपये प्रति महीना मिलता था ! और नीता ये नौकरी किसी भी शर्त पर छोड़ना नहीं चाहती थी ! नीता सबसे अमीर घराने की बहु बनने के बाद भी सामान्य जीवन जीना चाहती थी ! इसीलिए नीता ने मुकेश अम्बानी से कहा कि यदि वो शादी के बाद भी उसे इस स्कुल में बच्चो को पढ़ाने देंगे तभी वो मुकेश अम्बानी से शादी करेगी ! तब मुकेश अम्बानी ने भी नीता की इस शर्त को मान लिया जिसके बाद ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए और आज की तारीक में मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी की जोड़ी एक पावरफुल कपल के रूप में फेमस है !