दोस्तों जैसा कि सभी को मालूम है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक सेरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म देकर माता -पिता बन गये है . इस बात की जानकारी सोशल मिडिया पर खुद प्रियंका चोपडा ने दी थी. पहले सभी को ये तो पता था कि प्रियंका चोपड़ा और निक माता -पिता बन गये है लेकिन इस बात का सस्पेंस अभी तक बना हुआ था कि देसी गर्ल प्रियंका बेबी बॉय की माँ बनी है या बेबी गर्ल की .लेकिन हालही में इस राज से पर्दा उठ गया है और पता चल गया है कि प्रियंका ने बेबी बॉय को जन्म दिया है या बेबी गर्ल को यदि आप भी जानना चाहते हो तो लेख को अंत तक पढ़े .
पुरस्कार भी मिले
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। वो एक वक्त में फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्हें अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 2016 में, भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया था और टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना था। फोर्ब्स ने भी उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी थी।
बच्चे का जन्म
इस कपल ने बच्चे के जन्म से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन एक अमेरिकी वेबसाइट ने ये बता दिया है कि निक-प्रियंका के घर बेटा हुआ है या बेटी। हालांकि उन्हें बेबी के नाम की जानकारी अभी भी नहीं मिल पाई है।रिपोर्ट्स मुताबिक प्रियंका और निक के घर बेटी का जन्म हुआ है। जिसने शनिवार यानि 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में इस दुनियां में कदम रखा। वहीं TMZ.com ने सैन डिएगो के पास के एक बीच पर प्रियंका और निक की तस्वीरें पब्लिश करते हुए दावा किया है कि यह 14 जनवरी की है और दोनों को पता था कि बच्ची के दुनिया में आने का वक्त करीब आ गया है, इसलिए वे पहले से यहां पहुंच गए थे।