मित्रों बॉलीवुड में इस समय कई ऐसी अभिनेत्रिया हैं, जिनमे सौन्द्रर्य और जिनकी काबलियत का लोहा आज पूरी दुनिया मानती हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं, प्रियंका चोपड़ा। मिस वर्ल्ड रह चुकी ये अभिनेत्री ना केवल सौन्दर्य के मामले में आज सबसे आगे चल रही हैं बल्कि अपनी कमाल की अभिनय कला के चलते आज प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता आसमान छू रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने हुनर का जादू बॉलीवुड में तो चला ही रखा हैं बल्कि हॉलीवुड में भी आज प्रियंका चोपड़ा की गिनती नामी अभिनेत्रियो में की जाती हैं। हॉलीवुड के सबसे बड़े कलाकरों के साथ काम कर चुकी प्रियंका चोपड़ा और भी कई फिल्मो में नजर आने वाली हैं। इस अभिनेत्री ने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत की है।
आपको बता दें कि वर्ष 2016 में भारत सरकार ने इनको पद्मश्री से सम्मनित किया, साथ ही टाइम मैगजीन पत्रिका ने इन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया। वहीं अगर बात की जाये इनकी शादी की तो इन्होंने हॉलीवुड में अपने सफर के दौरान अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस को डेट करना शुरु कर दिया। दोनों ने अगस्त 2018 में अपनी इंगेजमेंट करने के बाद दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन में हिंदू और क्रिश्चन समारोहों में शादी की। पर क्या आप को पता है कि प्रियंका का नाम अब तक कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा जा चुका हैं, तो आइए आज हम उन अभिनेताओं के संबंध में बात करने जा रहे है जिनको लेकर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रही है, जो कुछ इस प्रकार से है……
असीम मर्चेंट :- प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. इस दौरान उन्होंने असीम मर्चेंट को डेट किया था. हालाँकि बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद उन्होंने असीम से दूरियां बना ली थी. एक्ट्रेस के पूर्व मैनेजर की माने तो असीम और प्रियंका का रिलेशनशिप काफी लम्बा चला था।
अक्षय कुमार :- खिलाड़ी कुमार अक्षय और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को बॉलीवुड में काफी पसंद किया गया हैं. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं. इसी दौरान दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियाँ बटौरी थी. हालाँकि अक्षय की पत्नी की नाराजगी के बाद दोनों ने फिर कभी एक साथ काम नहीं किया।
शाहरुख खान:- बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी उन अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं, जिन्होंने प्रियंका को डेट किया हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों का रिश्ता काफी गहरा था लेकिन गौरी खान को जैसे ही इस रिश्ते का पता चला तो उन्होंने अपने पति शाहरुख को फिर से प्रियंका के साथ काम नहीं करने दिया।
हिडलेस्टन :-एक समय ऐसा भी था जब एमी की आफ्टर पार्टी में देसी गर्ल ने हिडलेस्टन के साथ काफी फ्लर्ट किया था. दोनों को एक साथ हाथ में हाथ डाले हुए देखा गया था. मीडिया में खबरे ये भी थी कि दोनों ने मोबाइल नंबर को एक्सचेंज किये थे. हालंकि दोनों की प्रेम कहानी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई।
हरमन बवेजा:- अभिनेता हरमन बवेजा ने फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका लीड रोल में थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की ख़बरें सामने आई थी. ख़बरों के माने तो दोनों ने लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
शाहिद कपूर:- प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के बीच सीक्रेट अफेयर था. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक बार प्रियंका के घर आईटी विभाग की टीम पहुंची थी, इस दौरान शाहिद कपूर ने दरवाजा खोला था. इस खबर के बाद दोनों के अफेयर की खबरे सामने आई थी. हालाँकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की स्वीकार नहीं किया।