मित्रों इस बात में तो कोई दो राय नही है कि बॉलीवुड एक अनोखी दुनिया है, क्योंकि यहां कब क्या हो जाये किसी को जल्द पता नही चल पाता है। हालाकि ये आम बात है कि बॉलीवुड में आये दिन किसी न किसी स्टार को लेकर अक्सर चर्चायें होती रहती है। कई बॉलीवुड स्टार अपनी रील लाइफ के साथ साथ रियल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। वहीं इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में है। ये बात अलग है कि बॉलीवुड में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली बात है सलमान खान की शादी। आए दिन इसे लेकर कोई न कोई बात होती रहती है, सलमान खान कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन में रहे लेकिन शादी तक बात नहीं पहुँच पाई। वहीं अब दंबग खान की 2300 करोड़ की दौलत के वारिस को लेकर खबरे चर्चा में है।
दरअसल सलमान खान ने उस सबसे बड़े सवाल से पर्दा उठा दिया है जिसे जानने के लिए हर कोई उत्सुक था, सलमान खान ने कहा है कि उनकी आधी संपत्ति ट्रस्ट को दान कर दी जाए, सलमान ने आगे कह दिया है की वो शादी करें या न करें उनकी आधी संपत्ति ट्रस्ट को दे दी जाए और अगर वो शादी नहीं करते हैं तो पूरी संपत्ति ट्रस्ट को दे दी जाए, सलमान ने अपना ये फैसला अपने घरवालों को सुना दिया है, बॉलीवुड में लांच होने वाली हर एक नई हीरोइन के साथ सलमान खान का नाम जुड़ता है लेकिन उसके कुछ समय बाद वो अभिनेत्री किसी और के साथ डेट कर रही होती है, प्रेम के मामले में सलमान खान का लक हमेशा उनके खिलाफ रहा, ऐश्वर्या रॉय से लेकर कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ सलमान का नाम जुड़ा और रिश्ता भी रहा लेकिन कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुँच पाया। सलमान वैसे अब इस बारे में कम ही बात करते नजर आते हैं।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि सलमान अब भले ही 55 पार हो गए हो फिर भी देश के सबसे चर्चित कुँवारे है। आज भी लड़कियां उनपर जान छिड़कती है। हालांकि रिश्तों में रहने में दौरान भी सलमान ने कभी रिश्तों को नही स्वीकारा पर उनकी हरकतों ने सब बयान कर दिया। पेशे से मॉडल रहीं शाहीन जाफरी सलमान खान का पहला प्यार थीं। शाहीन अपने जमाने के सुपर स्टार रहे अशोक कुमार की नातिन है। यह प्रेम कहानी तब पनपी सलमान फिल्म स्टार नहीं थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में पढ़ रहे थे। सलमान की उम्र तब करीब 19 साल थी जब वो शाहीन जाफरी के प्यार में थे। लाल रंग की स्पोर्टस कार लेकर अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर पहुँच जाते क्योंकि शाहीन कॉलेज जाती थी। शाहीन भी उनसे इंप्रेस थी और दोनों शादी कर सकते थे लेकिन तभी सलमान की लाइफ में संगीता बिजलानी की एंट्री हुई। सोमी कराची में पैदा हुई और फ्लोरिडा में पली-बढ़ी। सोमी अली तब 16 साल की थी तब से बॉलीवुड स्टार सलमान खान की दीवानी थीं। 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया और मुम्बई आ गयी। मॉडलिंग से शुरू करके फिल्मों में आई और सलमान से मिली। करीब 8 साल दोनों रिश्ते में रहे। सोमी सलमान से शादी करना चाहती थी लेकिन सलमान का व्यवहार उन्हें पसंद नही था। कई बार नशे की आदत के चलते वे परेशान हुई। आखिर में वे वापिस फ्लोरिडा चली गयी। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।