मित्रों हमारी फिल्म इंड्रस्टी में कई ऐसे अभिनेता हुये जिन्होने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया है। आज हम बात करने जा रहे है भारतीय फिल्म अभिनेता सुनी शेट्टी की। सुनील शेट्टी मुख्यतः हिन्दी फिल्मों में काम करते है, इन्होंने बॉलीवुड में अपना स्थान एक्शन हीरो के रूप में बनाया है। सुनील शेट्टी ने अपना करियर 1992 में आई फिल्म बलवान के साथ शुरू किया। इसके पश्चात इन्होंने कई फिल्मों में अपना अभिनय दिखाया था, सन् 2001 में इनकी सुपरहिट फिल्म धड़कन आई थी जिसके लिये सुनील शेट्टी को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
आपको बता दें कि अब ये फिल्म इंड्रस्टी से बहुत दूर जा चुके है आपको जानकर हैरानी होगी कि सुनील शेट्टी एक अभिनेता ही नही बल्कि एक बेहतरीन बिजनेसमैन भी है जिनको अंबानी से कम नही समझा जाता है। जानकारी के मुताविक सुनील शेट्टी मुंबई के पॉश इलाके में एच 20 नाम से बार और रेस्टोरेंट चलाते है, इनके रेस्टोरेंट मुंबई में ही नही बल्कि दक्षिण भारत में भी स्थित है, इसके पश्चात इनका पॉप्कॉर्न एंटरटेनमेंट नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी है, और इनका बुटीक भी है, यदि इनकी कमाई के संबंध में बात की जाये तो इनकी हर वर्ष की इनकम 100 करोड़ रूपये से भी अधिक है। सुनील शेट्टी के रेस्टोरेट्स में जो सबसे फेमस है वह लॉन्ग आईलैंड टी है जिसे लोग बेहद पसन्द करते है, इनके सभी रेस्टोरेंट काफी प्रसिंद्ध है।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि बॉलीवुड में सुनील शेट्टी ऐसे अभिनेता है जो कि बिजनेस में इतना नाम कमा चुके है यदि इनके पूरे कारोबार की बात करे तो यह पूरे वर्ष भर में करीब अरबों रूपये तक की कमाई कर लेते है, इसलिये सुनील शेट्टी को देश का दूसरा अम्बानी कहा जाता है पर यह बात शायद बहुत ही कम लोगों को पता होगी, कि सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी स्वयं भी अपने पति से कहीं अधिक रईस है, माना शेट्टी के संबंध में माना जाता है कि वो सबसे पॉवरफुल बिजनेसवुमन है, ऐसा इसलिये क्योंकि माना शेट्टी एक साथ कई बिजनेस संभालती है, इसके साथ ही वो एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी है। खबरो की माने तो माना शेट्टी ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किया है जिसके अनुसार उन्होंने मुंबई में 21 लक्जरी विला बनाये है। माना शेट्टी के संबंध में कहा जाता है कि वो रईसी में अपने पति से दो गुना अधिक है।