मित्रों हमारी बॉलीवुड इंड्रस्टी में बहुत सी फिल्मों का दौर रहा है और पहले के दशक से लेकर आज तक बहुत सी फिल्में हमे देखनो को मिली और उन फिल्मों को देखकर हमे काफी मनोरंजन भी मिला है। ऐसे में ये भी कहना गलत न होगा कि बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता है जिनके अनगिनत फैंस है। इनमें कुछ फैंस तो ऐसे है जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते है। इसी क्रम में आज हम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के एक ऐसे फैंस के संबंध में बताने वाले है, जिसने कुछ ऐसा किया कि बिग बी भी हो गये उसके फैंस, यहां तक की उस फैंस के अमिताभ बच्चन ने छू लिये थे पैर, और अभिनेत्री जया बच्चन ने बांधी थी राखी। खबर विस्तार से जानने के लिये इस पोस्ट के अंत तक बने रहे।
दरअसल 40 साल पहले की दर्दनाक घटना, जिसे आज भी याद कर अमिताभ बच्चन के फैंस सिहर उठते हैं। 26 जुलाई को बेंगलुरु में ‘कुली’ फिल्म की शूटिंग चल रही थी। एक फाइट सीन शूट होने वाला था। बिग बी के पेट पर उनके को-स्टार पुनीत इस्सर को मुक्का मारना था और उन्हें टेबल पर गिरना था। हुआ भी यही, लेकिन टेबल पर गिरने के बाद अमिताभ को अहसास हुआ कि उनके पेट में दर्द हो रहा है। पहले तो सेट पर ही मलहम लगाया गया। फिर भी दर्द कम नहीं हुआ तो उन्हें होटल लेकर गए और डॉक्टर्स को बुलाया गया। उन्होंने भी पेन किलर देकर आराम करने की सलाह दी। अगले दिन भी जब लगातार दर्द बना रहा तो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। कई बार ऐक्स-रे करने के बाद आखिरकार पता चला कि मामला गंभीर था। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन करने का फैसला किया। पता चला कि छोटी आंत फट चुकी थी। इधर, अमिताभ बच्चन की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। तेज बुखार और उल्टी से उनकी तबीयत खराब होने लगी। फिर उन्हें एयरबस की मदद से मुंबई भेजा गया। बिग बी मौत के मुंह में थे। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका घंटों तक ऑपरेशन किया गया। कुछ सुधार हुआ, लेकिन फिर सब गड़बड़ होने लगा। वो कोमा में चले गे थे। उस समय हरिवंश राय बच्चन और जया बच्चन के साथ-साथ फैंस भी दिल ही दिल में रो रहे थे। वो हर पल दुआ कर रहे थे कि वो किसी भी तरह से ठीक हो जाएं।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि देशभर में प्रार्थनाओं का दौर चल रहा था। अमिताभ बच्चन के फैंस नंगे पांव मंदिर जा रहे थे। उनके लिए घंटों तक भगवान के सामने हाथ जोड़े खड़े थे। इन प्रार्थना करने वाले फैंस में वडोदरा के अरविंद पांड्या भी शामिल थे। उन्होंने अमिताभ के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके वो खुद मुरीद हो गए। बिग बी इतने भावुक हुए थे कि अरविंद के पैर छू लिए। जया ने उन्हें अपना भाई बना लिया और राखी बांधी। अरविंद पांड्या, अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए डांडिया बाजार के सिद्धि विनायक मंदिर से मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर तक उल्टे पैर चले थे। ये फासला करीब 410 किलोमीटर था, जिसे उन्होंने 13 दिनों में पूरा किया था। ऐसा करके उन्होंने अपना नाम भी वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया था। जब बच्चन परिवार को पता चला कि अरविंद ने बिग बी की सेहत के लिए ऐसी प्रतिज्ञा ली थी और उसे पूरा भी किया, तो हरिवंश राय बच्चन ने उन्हें ‘प्रतीक्षा’ में मिलने के लिए बुलाया था। जहां अमिताभ बच्चन ने भावुक होकर उनके पैर छू लिए थे। अरविंद और अमिताभ खास बॉन्ड शेयर करते हैं और अभी भी खतों और फोन के जरिए संपर्क में हैं। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।