मित्रों वैसे तो इस दुनिया में कब किसकी किस्मत चमकने वाली है, यह किसी को नही पता है। अक्सर आप लोगों ने आस पास के लोगों में अचानक परिवर्तन आते देखा होगा। हालाकि किस्मत बदलने में परिश्रम का बहुत बड़ा महत्व होता है। इसी क्रम में आज हम एक ऐसे शख्स के संबंध में बताने जा रहे है, जो कभी मकेनिक का काम करते थे वो आज करोड़ो की सम्पत्ति के मालिक है। आपको बता दें कि जिसकी आज बात की जा रही है वो और कोई नही बल्कि साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता अजित कुमार है। इनको पूरा जीवन काफी संघर्षो भरा रहा है।
आपको बता दें कि साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजीत कुमार ने हाईस्कूल पास करने के बाद पढ़ाई करना छोड़ दिया था। जिसके बाद वो एक मैकेनिक की जॉब करने लगे। वहा उन्होंने छह महीने तक लगातार जॉब और मैकेनिक की ट्रेनिग भी ली। परंतु अजीत के फादर को उनकी ये नौकरी पसंद नहीं आई। फिर उन्होंने वहां की नौकरी छोड़ एक कपड़ा निर्यात कंपनी ज्वाइन कर लिया। हालांकि, वहा भी उन्होंने अधिक दिनो तक काम नहीं किया, जिसके बाद वो एक्टिंग की फील्ड में आए गए पर यहां कदम जमाना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया तब जाकर उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ और आज वो एक सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते है। बता दें कि, अभिनेता 1986 में कार रेसिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सोचा था। उन्होंने साल 2004 में कार रेसिंग में भाग भी लिया था और थर्ड आए थे।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि अभिनेता अजीत कुमार ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलगु फिल्म “प्रेम पुस्तगुम” से की थी। उस दौरान वो 21 साल के थे। जिसके बाद वो अमरावती, पासमलर्गल, पवित्रा, राजाविन पारवयिले, आसई जैसी तमाम फिल्मों में नजर आ चूके है। उन्हे फिल्म आसई से असल पहचान मिली ,जिसके बाद वो रजनीकांत जैसे सुपरस्टार को टक्कर देने लगे। सुपरस्टार अजीत कुमार साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर है। जिन्हें फिल्मों से काफी अच्छी रकम मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो एक मूवी में एक्टिंग करने के सोलह करोड़ रुपए तक वसूलते है। अभिनेता आज साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर है । इन्होंने खुद के दम पर इस इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। बात करे इनके निजी जिंदगी की तो,अभिनेता अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अभिनेत्री शालिनी से शादी रचाई है। दोनो एक–दूसरे को कई सालो तक डेट करते हुए वर्ष 2000 ने शादी रचाई थी। जिनसे उनके दो बच्चे भी है उनकी बेटी अनुष्का कुमार और बेटा अद्विक कुमार है। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।