मित्रों इसमें कोई दो राय नही है कि बॉलीवुड की फिल्मों के साथ साथ साउथ और भोजपुरी फिल्में भी लोगों द्वारा काफी पसन्द की जाने लगी है। शायद यही वजह है कि आज के समय में हिन्दी फिल्मों के साथ ही भोजपुरी फिल्मों की भी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं अगर बात की जाये भोजपुरी फिल्मों के अभिनेतओं की तो कई ऐसे अभिनेता व अभिनेत्रियां है, जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते है। जैसे कि इन दिनों भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को लेकर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कह दी ऐसी बात जिसे सुन सभी हुये है-रान। खबर विस्तार से जानने के लिये इस पोस्ट के अंत तक बने रहे।
आपको बता दें कि भोजपुरी सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अब लोकसभा सांसद बन गए हैं। निरहुआ के चुनाव जीतने के बाद से ही भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आम्रपाली और निरहुआ बहुत अच्छे दोस्त और कोस्टार हैं। आम्रपाली दुबे ने ज्यादातर भोजपुरी फिल्में निरहुआ के साथ ही की हैं। इसके अलावा दोनों कई म्युजिक वीडियोज में भी साथ नजर आए। सोशल मीडिया में भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे अकसर एक साथ रील्स और वीडियोज बनाकर फैंस को सरप्राइज करते रहते हैं। कई लोगों को लगता है, कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे पति-पत्नी हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं। वहीं आम्रपाली दुबे अविवाहित हैं। सोशल मीडिया में इस तरह की अफवाहें भी उड़ीं है कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कभी भी दोनों एक्टर्स ने ऐसी अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं एक बार एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने कहा था कि वह 40 के करीब पहुंच कर भी इसलिए अविवाहित हैं, क्योंकि अभी तक उन्हें ऐसा लड़का नहीं मिला जिसे वह अपना जीवनसाथी बना सकें। अपने एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने ये भी कहा था कि निरहुआ जैसा लाइफ पार्टनर मिलना सौभाग्य की बात होगी। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।