बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है हालांकि अब प्रियंका बॉलीवुड की नही रही अब प्रियंका निक जोनस के साथ शादी करके अमेरिका सैटल हो चुकी हैं और प्रियंका ने हॉलीवुड की तरफ रुख कर लिया है और वहां भी अपना अच्छा खासा नाम कमा लिया है अपने फ़िल्मी करियर के इलावा प्रियंका अपनी पर्सन लाइफ को लेकर भी अक्सर लाइमलाईट में रहती है कुछ समय पहले ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति का नाम हटा दिया है।
जिससे उनकी चर्चा शुरू हो गई। माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस तलाक लेने वाले हैं या इन दोनों के बीच कोई गलतफहमी है। जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जॉनस सरनेम हटा दिया। इससे पहले वह अपना इंस्टाग्राम प्रियंका जॉन्स के नाम से चलाती थीं।
प्रियंका चोपड़ा का विवादों से पुराना नाता रहा है। प्रियंका चोपड़ा समय-समय पर खबरों में आती रहती हैं। वह कई बार अपनी बोल्ड ड्रेस को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. एक बार तो ऐसी भी खबरें आई थीं कि प्रियंका चोपड़ा फ्लाइट में शराब के नशे में धुत हो गईं और खूब ड्रामा किया। यह बात उस समय की है जब प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको में एक शो करने के लिए अमेरिका पहुंची थीं।
शराब की नशे में हुई टूल प्रियंका
फ्लाइट अटेंडेंट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने बहुत ज्यादा शराब का सेवन किया था। जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया। जहां उसे शराब की वजह से उल्टी भी हुई और वह नशे में अलग-अलग काम करने लगी. इसका वीडियो भी उस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि बाद में इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया था। इस घटना के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मीडियाकर्मियों से इस बारे में ज्यादा बात नहीं की.प्रियंका चोपड़ा के तलाक की खबरें इन दिनों खूब चल रही हैं। हालांकि उनकी मां मधु ने आगे आकर कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है।प्रियंका और निक जॉन्स की जिंदगी में सब कुछ सही है। यह केवल अटकलें हैं जो गलत है।
इस वीडियो में देखा गया कि कभी प्रियंका आपा खो बैठी हैं तो कभी सीट पर सोती नजर आईं, कभी बच्चे की तरह हरकत करने लगी तो कभी जोर-जोर से हंसती नजर आईं. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस का एक वीडियो फ्लाइट के दौरान एक शख्स ने बनाया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। लेकिन तब तक प्रियंका के इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके थे.
मीडिया के सामने पूछताछ करने से किया मना
इसके बाद जब प्रियंका मीडिया के सामने आईं तो उन्होंने इस बारे में काफी पूछताछ की लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर बात करना सही नहीं समझा और हमेशा खामोश रहीं. हालांकि ये बात तब काफी पुरानी हो गई है जब प्रियंका की शादी तक नहीं हुई थी.फिलहाल प्रियंका इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इन दोनों प्रियंका और पति निक जोनस के तलाक की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।